Fatima Sana Shaikh Not in The Wives: मधुर भंडारकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 'पेज 3', 'हीरोइन' और 'कैलेंडर गर्ल्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपने टैलेंटेड को प्रूफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मधुर भंडारकर काफी समय से अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'द वाइव्स' को लेकर बिजी चल रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा था कि इस मूवी में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) को अहम रोल में देखा जाएगा। इन खबरों पर अब मधुर भंडारकर ने सच्चाई फैन्स के बीच उजागर कर दी है।
'द वाइव्स' का हिस्सा नहीं होंगी फातिमा सना शेख
मीडिया से बात करते हुए मधुर भंडारकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। वो ऑडियंस का रिएक्शन देखने के लिए और लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं। फिल्म अच्छी बनी है और जल्द ही इसका पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होगा। इसके बाद मधुर ने यह कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म में फातिमा सना शेख नजर नहीं आएंगे। इस मूवी में रेजिना कैसेंड्रा, सोनाली कुलकर्णी और मौनी रॉय को कास्ट किया गया है। मधुर भंडारकर ने यह भी क्लियर करते हुए बताया कि इस मूवी में फातिमा सना शेख के होने की जो खबरें सामने आ रही थीं वो एकदम गलत हैं। डायरेक्टर ने बताया कि फातिमा ने कभी भी इस मूवी को साइन नहीं किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में देखा गया था। इस मूवी में फातिमा सना शेख के साथ अली फजल सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा फातिमा को आर माधवन के साथ 'आप जैसा कोई' में भी देखा गया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
