Arjun Kapoor and Malaika Arora Enjoy Dinner Date: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में कई पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद एक साथ बेबाकी से नजर आते हैं। कुछ दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने लोगों के बीच खलबली मचा दी थी। हालांकि इन अफवाहों पर अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लेटेस्ट वीडियो ने ताला लगा दिया है। बीती रात दोनों को एक साथ डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। दोनों का साथ में सामने आया वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते हुए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पिक भी शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ में ड्रिंक एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। इन पिक्स के साथ-साथ दोनों का साथ में वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने इन पिक्स को शेयर करते हुए कैप्शन, 'मलाइका अरोड़ा संडे एन्जॉय कर रही हैं।'

Arjun-Malaika

Malaika Arora
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर के साथ आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर को विलेन के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।
