बॉलीवुड

Love & War: संजय लीला भंसाली ने सेट पर बढ़ाई सुरक्षा, बैन किए फोन्स, नहीं लीक होंगी रणबीर-आलिया-विक्की की पिक्स

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' लगातार चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के सेट पर अब फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Image

'लव एंड वॉर' के सेट पर संजय लीला भंसाली ने बढ़ाई सुरक्षा (Pic Credit: Instagram)

Sanjay Leela Bhansali's Love & War: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) की शूटिंग कई महीनों से जारी है। इस मूवी के लिए संजय लीला भंसाली ने इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट और विक्की कौशल को चुना है। 'लव एंड वॉर' को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के शूटिंग सेट पर सुरक्षा टाइट कर दी है। निर्देशक इस फिल्म के विज़ुअल और कहानी से जुड़े पहलुओं पर पूरी तरह से अपना कंट्रोल बनाए रखना चाहते हैं।

'लव एंड वॉर' के सेट पर बढ़ी सुरक्षा

संजय लीला भंसाली नहीं चाहते कि उनकी फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट से की भी फोटो या विज़ुअल लीक हो, जिससे फैन्स का उत्साह कम हो। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ NDA ही नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की टीम किसी भी तरह की जानकारी लीक होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के सेट पर फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। सेट पर आने से पहले हर इंसान को अपना फोन जमा कराना पड़ेगा। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'शक्ति शालिनी' में Aneet Padda का नहीं होगा डबल रोल, निर्देशक Aditya Sarpotdar ने बताया सच)

Love and War

लव एंड वॉर

इस खबर के बाद संजय लीला भंसाली का प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' और चर्चा में आ गया है। 'लव एंड वॉर' से पहले भी कई फिल्मों के सेट पर इस तरह नियम लागू किए गए थे। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर से सबकी जली है...' वाला कमेंट जाकिर खान को पड़ा भारी, Siddharth Anand ने दिया मुंहतोड़ जवाब )

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी के बाद दोनों ने साथ काम नहीं किया था, इसलिए यह प्रोजेक्ट दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में साथ में काम किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article