बॉलीवुड

Love and War: पहली बार एक साथ शूट करेंगे रणबीर-आलिया एण्ड विक्की, संजय लीला भंसाली ने सेट पर तैयार किया माहौल

Love and War Shooting: फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हो गई थी। लेकिन अब पहली बार तीनों स्टार साथ में सीन शूट करेंगे। अगले हफ्ते यह शूट शुरू होगा जिसके लिए निर्माता भंसाली ने तैयारी कर ली है। फिल्म इसी साल रिलीज होने जा रही है ।

Image

Love and War Shooting

Love and War Shooting: संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) की मोस्ट अवेटेड मूवी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग जारी है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) -आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) साथ नजर आने वाले हैं। इस लव ड्रामा फिल्म के लिए शूटिंग तो बहुत पहले शुरू हो चुकी है, लेकिन पहली बार फिल्म के तीनों स्टार साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म से जुड़े खास सूत्र ने बताया है कि रणबीर-आलिया और विक्की कौशल जल्द ही साथ में शूट करने वाले हैं। लव एंड वॉर के लिए पहले स्टार्स अलग-अलग शूट कर रहे थे।

फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हो गई थी। लेकिन अब पहली बार तीनों स्टार साथ में सीन शूट करेंगे। अगले हफ्ते यह शूट शुरू होगा जिसके लिए निर्माता भंसाली ने तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह एक इमोशनल सीन शूट होने वाला है जिसके लिए तीनों स्टार्स को साथ बुलाया गया है। ऐसा पहली बार होगा की बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये तीनों स्टार साथ में काम करेंगे। हालांकि इससे पहले आलिया भट्ट और विक्की कौशल, रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ में काम कर चुके हैं।

यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा इसी साल दिसम्बर में रिलीज होने वाली है। क्रिसमस के मौके पर मेकर्स ने इसकी रिलीज का प्लान किया है। शूटिंग पूरी करने के लिए लव एंड वॉर की टीम जोर-शोर से लगी हुई है। पिछले कुछ दिन पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को साथ में शूटिंग करते हुए देखा गया था। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बेशक से यह टैलन्टिड एक्टर्स और डायरेक्टर की बेमिशाल जोड़ी होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article