बॉलीवुड

Lok Sabha Result 2024: क्या NDA को हराकर इंडिया गठबंधन बनाएगी सरकार, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Lok Sabha Result 2024: लोक सभा चुनाव 2024 के रिजल्ट का हर किसी को इंतजार है। एनडीए (NDA) और इंडिया (INDIA) के गठबंधन वाली पार्टी में कड़ी टक्कर चल रही है। किसकी सरकार बनने वाली है। ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गया है।

Image

Bollywood Memes (credit Pic: Instagram)

Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजो को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार किस की सरकार बनेगी। India और NDA के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव के आधिकारिक नतीजे आने का हर किसी को इंतजार है। पिछले छह हफ्तों से सभी राज्यों में अलग-अलग चरणों में मतदान चल रहे थे। मतदान के परिणाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एनडीए ने इस बार 400 पार का नारा दिया था। लेकिन चुनावी रुझान में INDIA गठबंधन वाली पार्टी NDA को कड़ी टक्कर दे रही है।

चुनावी रुझान आने के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इन मीम्स पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पंचायत, गैंग्स ऑफ वासेपुर, हम आपके है कौन और वेलकम के ऑइनकोनिक सीन्स पर मीम्स वायरल हो रहे हैं। आइए एक नजर इन मीम्स पर डालते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article