बॉलीवुड

Kuttey Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' ने पहले ही दिन टेके घुटने, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 14, 2023, 12:27 PM IST

Kuttey Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म कुत्ते (Kuttey) बीते दिन शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को रिलीज कर दी गई है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है और कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है।

Image

Kuttey Box Office Collection Day 1

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते (Kuttey) रिलीज हो गई है।
  • रिलीज के पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
  • फिल्म को सोशल मीडिया बायकॉट किया जा रहा है।

Kuttey Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म कुत्ते (Kuttey) को बीते दिन शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्मो को दर्शकों के औसत रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं कई फैंस का मानना है कि फिल्म वन टाइम वॉच है। बावजूद इसके रिलीज के पहले ही दिन 'कुत्ते' बॉक्स ऑफिस (Kuttey Box Office Collection) पर बुरी तरह फेल हो गई है। अर्जुन कपूर स्टारर यह फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म का पोस्टर और टाइटल से आपत्ति है। राजस्थान में तो इस फिल्म के खिलाफ कोर्ट में आधिकारिक याचिका भी दर्त कर दी गई है। ऐसे में सिनेमाघरों पर भी सूखा पड़ा हुआ है। दर्शक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं और यही कारण हैं कि कुत्ते के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े काफी निराशाजनक हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 'कुत्ते'

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। लगभग 35 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म कुत्ते ने पहले दिन केवल 1 करोड़ से 1.4 करोड़ तक की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 8 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती हैं, हालांकि मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

स्टारकास्ट की दमदार एक्टिंग भी नहीं चली

फिल्म को देखकर लौट रहे दर्शकों का मानना है कि फिल्म की स्टारकास्ट, अर्जुन कपूर, राधिका मदान, तब्बु, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। बता दें इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस अर्जुन कपूर ने चार्ज की है जो लगभग 8 करोड़ की है। इसके बाद राधिका मदान ने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये लिए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article