बॉलीवुड

Kusha Kapila ने लिया पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक, एक झटके में टूटा 6 साल की शादी का बंधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 02:39 PM IST

kusha kapila Divorce: हाल ही में फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए अपने और पति जोरावर सिंह अहलूवालिया के तलाक को लेकर खबर दी है। इस खबर को सुन फैंस को काफी बड़ा झटका भी लगा है। दोनों के शादी के 6 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है।

Image

kusha kapila Divorce: हाल ही में फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए अपने और पति जोरावर सिंह अहलूवालिया के तलाक को लेकर खबर दी है। इस खबर को सुन फैंस को काफी बड़ा झटका भी लगा है। दोनों के शादी के 6 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है।

Kusha Kapila Divorce: फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से सभी के दिलों में बसी हुई है। एक्ट्रेस की वीडियो सभी को आती है, इस बात का सबूत उनकी पॉपुलैरिटी दे रही है। हाल ही में यूट्यूबर कुशा कपिला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुशा ने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक लेने का फैसला किया है। इस बात की जानकरी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दी है। टाइम नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरी खबर।

यूट्यूबर कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया की वो अपनी पति जोरावर सिंह अहलूवालिया (Zorawar Singh Ahluwalia) से तलाक ले रही हैं। पोस्ट लिखते हुए कुशा कहती है कि जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.. ये हमारे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था. लेकिन हमें ये जानते हैं कि हमारी लाइफ के इस मोड़ पर ये फैसला लेना सही है. हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ शेयर की है. वो हमारे लिए सबकुछ है। दुख की बात है ये कि आगे की लाइफ में हम अपने लिए जो चाहते हैं वो एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं मिल पाता है. ये हमारे साथ-साथ हमारी फैमिली के लिए भी बहुत मुश्किल वक्त है।

जानकारी के लिए बता दें की कुशा और जोरावर की शादी को 6 साल हो गए हैं। दोनों ही सोशल मीडिया की दुनिया के बेहद प्यारे कपल थे। कुशा अक्सर होने पति के साथ मजेदार वीडियो शेयर करती थीं, जो फैंस को काफी अच्छी लगती थी। इस खबर को सुन फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। कुशा ओटीटी पप्लेटफार्म में अपने शोज के लिए काफी मशहूर हैं। कुछ वक्त पहले कुशा को कपिल शर्मा के शो पर देखा गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article