KRK wants Jawan to fail: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काफी लम्बे समय से फ्लॉप फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिलीवर कर रहे थे लेकिन साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान ने पठान (Pathan) जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर साबित कर दिया कि बॉलीवुड में उनके जैसा स्टार कोई दूसरा नहीं है। फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कारोबार करके ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया। शाहरुख खान की पठान एक एक्शन एंटरटेनर थी, जिसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। पठान के बाद शाहरुख खान जवान नाम की मूवी में दिखाई देंगे, जिसे एटली (Atle) ने बनाया है। ऐसा माना जा रहा है कि पठान के हिट होने के बाद किंग खान की जवान भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार करेगी। (इसे भी पढ़ें:- डॉन 2 से बाहर हुए शाहरुख खान, मेकर्स ने इस एक्टर से मिलाय हाथ)
हालांकि कमाल आर खान ने फिल्म जवान की रिलीज से चंद दिनों पहले यह कसम खायी है कि वो इसे फ्लॉप करवाकर मानेंगे। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। कमाल आर खान ने एक ट्वीट के जरिए कसम खायी है कि वो जवान को फ्लॉप करवाकर ही मानेंगे। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं कमाल आर खान आज शपथ लेता हूं, कि मैं फिल्म जवान को सुपरफ्लॉप कराकर ही दम लूंगा! और अगर मैं इस फिल्म को फ्लॉप कराने में नाकामयाब रहा, तो मैं हमेशा के लिए लंदन में बस जाऊँगा! मेरी तरफ से शाहरुख खान को शुभकामनाएं।'
शाहरुख खान ने नई संसद पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया है, जिसके बाद कमाल आर खान उनसे नाराज हो चले हैं। कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि शाहरुख खान ने अपने फैंस को ऐसा करके धोखा दिया है। बताते चलें कि कमाल आर खान को लोगों का भी काफी सपोर्ट मिल रहा है। कई सारे लोग बोल रहे हैं कि अगर कमाल आर खान ने कसम खायी है तो शाहरुख खान की जवान का फ्लॉप होना तय है।
