KRK Reviews Tu Jhoothi Main Makkaar: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर दर्शकों के सामने हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दे रही हैं। तू झूठी मैं मक्कार का डायरेक्शन लव रंजन ने किया है, जो अपनी शानदार रॉम कॉम के लिए जाने जाते हैं। लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि होली के मौके पर उन्हें एक कमाल की कॉमेडी फिल्म की उम्मीद है। दर्शकों की इन उम्मीदों पर कमाल आर खान के ट्वीट्स पानी फेरते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि केआरके ने रणबीर कपूर की मूवी की धज्जियां उड़ा दी हैं। केआरके ने 4 ट्वीट किए हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने तू झूठी मैं मक्कार को इस साल की वाहियात फिल्म करार दिया है।
कमाल आर खान ने लिखा है, 'फिल्म का हर दूसरा सीन समुंदर किनारे हैं लेकिन रणबीर पानी में नहीं जा रहा है केवल श्रद्धा कपूर पानी में दिखती है। लव भाई जब रणबीर को पानी में उतारना नहीं था तो फिल्म को समुंदर किनारे शूट करने का क्या फायदा था?'
'मैंने कभी भी रणबीर कपूर के बारे में बुरा भला नहीं कहा है लेकिन आज लग रहा है कि मैं रणबीर कपूर के बारे में बोलूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये लड़का लगातार खराब फिल्में क्यों चूज कर रहा है? इसमें सुपरस्टार वाला टैलेंट है लेकिन ये लगातार खराब फिल्में चूज कर रहा है।'
'डायरेक्टर लव रंजन को पता ही नहीं था कि वो क्या बना रहा है। इस फिल्म में सिर्फ ड्रामा ही ड्रामा है, जिसमें आत्मा नहीं है। लव का डायरेक्शन न केवल खराब है बल्कि उसने एक्टर्स से भी खराब काम कराया है। यह एक वाहियात मूवी है। मैं इसे 1 स्टार देता हूं।'
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तब कमाल आर खान ने उसकी खूब तारीफ की थी। कमाल आर खान ने कहा था कि रणबीर कपूर की ये मूवी सुपरहिट होगी लेकिन फिल्म देखने के बाद उनका रिएक्शन लोगों को चौंका रहा है।
