बॉलीवुड

KRK ने Cirkus देखकर की Rohit Shetty की तारीफ, ट्वीट करके बोले 'जो एंटरटेनमेंट चाहते हैं...'

KRK reviews Cirkus: कमाल आर खान (KRK) ने फिल्म सर्कस (Cirkus) का रिव्यू ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है। कमाल आर खान ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की तारीफ करते हुए कहा है कि सर्कस एक एंटरटेनिंग मूवी है, जो मास ऑडियंस के लिए पसंद आएगी। कमाल आर खान ने सर्कस की तारीफ तब की है, जब हर कोई इस मूवी को औसत कॉमेडी मूवी बता रहा है।

Image

KRK ने Cirkus देखकर की Rohit Shetty की तारीफ, ट्वीट करके बोले 'जो एंटरटेनमेंट चाहते हैं...'

KRK reviews Cirkus: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म सर्कस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहा है। कई लोगों को सर्कस काफी पसंद आ रही है तो कई लोग इसे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सबसे कमजोर मूवी बता रहे हैं। फिल्म सर्कस से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें थीं। उन्हें लग रहा था कि सर्कस (Cirkus) साल 2022 का अंत धमाकेदार अंदाज से करेगी और जमकर कमाई करेगी लेकिन इसको लेकर सामने आए रिव्यूज इन उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। अगर बात कमाल आर खान (KRK) की करें तो उन्होंने भी रोहित शेट्टी की मूवी देख ली है और उन्हें यह काफी पसंद आई है। कमाल आर खान ने ट्वीट करके कहा है कि जो दर्शक इस क्रिसमस के मौके पर मनोरंजक मूवी देखना चाहते हैं, वो सर्कस का रुख कर सकते हैं।

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने रोहित शेट्टी की सर्कस देख ली है और यह बहुत ही कलरफुल मूवी है। यह अच्छी टाइमपास फिल्म है। रोहित शेट्टी ने अच्छी मूवी बनाई है। संजय मिश्रा ने सबसे अच्चा काम किया है। जिन दर्शकों को ब्रेनलैस कॉमेडी मूवीज पसंद हैं, उन्हें सर्कस पसंद आएगी।'

फिल्म पत्रकारों को पसंद नही आई रोहित शेट्टी की सर्कस

बीती रात रोहित शेट्टी ने फिल्म पत्रकारों के लिए सर्कस की खास स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म पत्रकारों को सर्कस कुछ खास अच्छी नहीं लगी है। फिल्म पत्रकारों ने सर्कस को औसत कॉमेडी मूवी बताया है। कई लोगों ने तो सर्कस को रोहित शेट्टी की सबसे कमजोर मूवी बताया है। इसके उलट कमाल आर खान ने रोहित शेट्टी की तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने एक एंटरटेनिंग मूवी बनाई है। कमाल आर खान बहुत कम लोगों की तारीफ करते हैं। अक्सर वो बॉलीवुड फिल्मों की धज्जियां उड़ाते ही दिखते हैं। कमाल आर खान की तारीफ कई दर्शकों को रोहित शेट्टी की मूवी देखने के लिए प्रेरित कर सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article