KRK giving fake review of Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: खुद को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा क्रिटीक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) ने कुछ देर पहले ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का रिव्यू वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सलमान खान (Salman Khan) की मूवी की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। केआरके के अनुसार वो किसी का भाई किसी की जान का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे और इंटरवल तक उनकी जान निकल गई है। कमाल आर खान काफी समय से फिल्म किसी का भाई किसी की जान के खिलाफ बोलते आ रहे हैं, जिस कारण लोगों को उम्मीद थी कि वो इसका अच्छा रिव्यू नहीं देंगे।
कमाल आर खान ने जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो शेयर किया है, वैसे ही सलमान खान के फैंस उन पर भड़क पड़े हैं। असल में केआरके वीडियो में दावा कर रहे हैं कि वो फिल्म देखने के लिए थिएटर में मौजूद हैं लेकिन वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो थिएटर में नहीं बल्कि घर पर हैं और उन्होंने ग्रीन स्क्रीन के सामने इस वीडियो को शूट किया है। केआरके की ये चोरी फैंस ने तुरंत पकड़ ली है और वो लगातार उनकी क्लास लगा रहे हैं।
फैंस का कहना है कि केआरके को किसी का भाई किसी की जान का फेक रिव्यू शेयर नहीं देना चाहिए क्योंकि ये गलत है। अगर वो मूवी देखने के लिए थिएटर जाते तो ठीक था लेकिन ऐसे घर से फेक वीडियो बनाकर शेयर नहीं करनी चाहिए। एक फैन ने लिखा है, 'हमें बेवकूफ बनाना बंद करो। साफ दिख रहा है कि ये वीडियो थिएटर से नहीं बल्कि ग्रीन स्क्रीन पर शूट की गई है।' सलमान खान के फैंस लगातार केआर की इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
