बॉलीवुड

Pathaan मेकर्स ने John Abraham को दिया धोखा, KRK का दावा 'कहानी कुछ सुनाई थी और...'

Pathaan makers cheated John Abraham: कमाल आर खान (KRK) ने एक ट्वीट के माध्यम से दावा किया है कि पठान (Pathaan) के मेकर्स ने जॉन अब्राहम (John Abraham) को धोखा दिया है। पठान के मेकर्स ने जॉन अब्राहम को जो कहानी सुनाई थी, वो कहानी शूटिंग के दौरान पूरी तरह से बदल गई है। इसी कारण जॉन अब्राहम फिल्म पठान के मेकर्स से नाराज हैं।

Image

Pathaan मेकर्स ने John Abraham को दिया धोखा, KRK का दावा 'कहानी कुछ सुनाई थी और...'

Pathaan makers cheated John Abraham: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की नई फिल्म पठान को लेकर दर्शकों में अच्छा बज नजर आ रहा है। शाहरुख खान लम्बे अंतराल के बाद अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिस कारण उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। जॉन अब्राहम पठान में स्टाइलिश खलनायक के रूप में नजर आएंगे। दर्शक पठान (Pathaan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की भिड़ंत देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

अगर बात की जाए जॉन अब्राहम की तो वो पठान के प्रमोशन्स में नजर नहीं आ रहे हैं। लोग इस बात से काफी हैरान भी हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यशराज बैनर पठान फिल्म के मुख्य खलनायक को प्रमोशन्स में यूज क्यों नहीं कर रहा है? बीते दिन जॉन अब्राहम एक इवेंट पर भी गए थे जहां से सामने आया एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में जॉन अब्राहम फिल्म पठान के सवालों से भागते दिखाई दे रहे हैं। कमाल आर खान ने जॉन अब्राहम का ये वीडियो शेयर किया है और कहा है कि पठान के मेकर्स ने जॉन अब्राहम को धोखा दिया है जिस कारण वो मूवी के प्रमोशन्स में नजर नहीं आ रहे हैं।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'और इस तरह से जॉन अब्राहम अपनी ही मूवी पठान को बर्बाद कर रहे हैं। मैंने जॉन को कॉल किया और पूछा कि वो पठान के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वो फिल्म के फाइनल कट से काफी नाराज हैं। डायरेक्टर ने उन्हें कुछ और ही कहानी सुनाई थी और शूटिंग के बाद उन्हें कुछ और ही कहानी नजर आ रही है।'

केआरके के ट्वीट से लग रहा है कि मेकर्स ने उन्हें धोखा दिया है, जिस कारण वो यशराज बैनर से नाराज हैं। फिल्म पठान गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article