बॉलीवुड

लंबा होने से Kriti Sanon को नहीं है कोई दिक्कत, सलमान खान से जुड़े एक किस्से का किया जिक्र

Kriti Sanon On Her Height: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन इन दिनों अपनी फिल्मों की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनॉन ने अपनी से छोटी हाइट के एक्टर्स के साथ काम करने के बारे में बात की। इतना ही नहीं उन्होंने हाइट पर दिए सलमान खान के एक बयान को भी याद किया।

Image

Kriti Sanon

Kriti Sanon On Her Height: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी हैं। साल 2024 में उनकी अब तक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) और 'क्रू' (Crew) सहित दो फिल्में रिलीज हुई हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रही हैं। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' ने तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने दिए इंटरव्यू में कई राज खोले और साथ ही साथ अपनी हाइट को लेकर खुलकर बात की।

पिंकविला से बात करते हुए कृति सेनॉन ने हाइट के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे अपनी हाइट पर गर्व है और यह एक बड़ा कारण भी कि मैं कुछ भी करने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। ऐसा मत सोचो कि लंबी महिलाओं के लिए कहीं भी रहना मुश्किल है।' कृति सेनॉन ने आगे कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री के छोटी वाले एक्टर्स के साथ भी काम किया है। इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और मायने यह रखता है कि अपनी केमिस्ट्री कैसी है और आपकी एक्टिंग में कितना दम है। इसलिए हाइट का कोई रोल नहीं है। मैं सलमान सर को यह कहते हुए सुना है कि तुम अपनी कैरी करो और मैं अपनी करूंगा।

मैशेबल इंडिया के साथ सुष्मिता सेन ने सलमान खान को लेकर एक किस्सा बताया था। डेविड धवन ने सुष्मिता सेन को शूटिंग के दौरान हील्स की जगह चप्पल कैरी करने को कहा था। इसके बाद सलमान खान ने खुद सुष्मिता सेन से पूछा था कि तुम्हरी आउटफिट को अच्छी है तो तुमने चप्पल क्यों पहनी है? सुष्मिता ने कहा कि तुम्हरी हाइट कम है इसलिए मैंने हील्स नहीं पहनी। इसके बाद सलमान खान हंसने लगे और उन्होंने सुष्मिता को हील्स पहने के लिए कहा था। तब सलमान खान ने सुष्मिता सेन से कहा था कि तुम अपनी हाइट का ध्यान रखो और मैं अपनी का रखता हूं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article