बॉलीवुड

Holi 2024: Kriti Kharbanda संग रोमांटिक हुए Pulkit Samrat, धूम धड़ाके से मनाई शादी के बाद पहली होली

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Celebrates First Holi Together: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुल्कित सम्राट हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस साल उन्होंने साथ में पहली बार होली मनाई, जिससे जुड़ी झलकियां कपल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। कृति और पुल्कित की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Image

कृति खरबंदा और पुल्कित सम्राट ने मनाई पहली होली

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Celebrates First Holi Together: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कृति खरबंदा और पुल्कित सम्राट बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने इसी महीने शादी रचाई थी। खास बात तो यह है कि पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने शादी के बाद अपनी पहली होली भी मनाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पहली होली पर कृति खरबंदा और पुल्कित सम्राट की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर नजर आई।

पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की तस्वीर देख कहा जा सकता है कि शादी के बाद की पहली होली कपल ने बेहद रोमांटिक अंदाज में मनाई। इस दौरान पुल्कित सम्राट ने अपनी पत्नी कृति खरबंदा को प्यार से गाल पर किस भी किया। वहीं कृति खरबंदा भी पति को गले लगाती नजर आईं। एक्ट्रेस का लुक होली पर देखने लायक रहा। हाथ में मौजूद लाल चूड़े उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया। होली सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा करते हुए पुल्कित और कृति ने लिखा, "हमारी पहली होली...।"

पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की पहली होली की तस्वीरों को अभी तक 88 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। साथ ही फैंस भी इसपर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। डेटिंग के कई सालों बाद उन्होंने बीती 15 मार्च को शादी रचाई। पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा हरियाणा के मानेसर में सात फेरों के बंधन में बंधे थे। इस खास मौके पर केवल उनका परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा को बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक माना जाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article