बॉलीवुड

Taapsee Pannu और Mathias Boe ने चोरी-छुपे रचाई शादी? सात जन्मों के लिए एक हुआ कपल

Taapsee Pannu And Mathias Boe Tied Knot Secretly: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखती हैं। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि उन्होंने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग उदयपुर में शादी कर ली है। उनकी शादी की खबर फैंस को भी नहीं लगी।

Image

तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

Taapsee Pannu And Mathias Boe Tied Knot Secretly: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी फिल्मों और अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। तापसी पन्नू ने अपनी एक्टिंग से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में जबरदस्त पहचान बनाई हुई है। आखिरी बार उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। बता दें कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी फिल्मों से इतर अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि वह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं अब उनसे जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस शादी कर चुकी हैं।

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग उदयपुर में शादी रचाई है। इस बात की जानकारी उनसे जुड़े करीबी सूत्र ने न्यूज 18 को दी है। उनका कहना है कि तापसी पन्नू और मैथियास बोए (Mathias Boe) ने 23 मार्च को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "तापसी पन्नू और मैथियास बोए की शादी की रस्में 20 मार्च को शुरू हुई थीं। कपल इस बात को लेकर आश्वस्त था कि वह अपने खास दिन पर किसी भी तरह का मीडिया अटेंशन नहीं चाहता है। दोनों ही अपनी जिंदगी को लेकर बहुत प्राइवेट हैं और वो इसपर किसी भी तरह की चर्चा नहीं चाहते थे।"

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को लेकर पहले ही बताया गया था कि वह अपनी शादी पर किसी भी बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित नहीं करना चाहतीं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा सितारों के शादी में शामिल होने की खबर भी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि तापसी पन्नू के 'थप्पड़' को-स्टार पवैल गुलाटी और अनुराग कश्यप ने उदयपुर में हुई शादी में शिरकत की थी। बता दें कि तापसी पन्नू और मैथियास बोए ने अपनी शादी की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article