Know Why Akshaye Khanna Walked Out From Drishyam 3: अजय देवगन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 'दृश्यम 3' की बड़ी घोषणा की। इस घोषणा को करते हुए अजय देवगन ने यह भी बताया कि उनकी ये मूवी अगले साल 2 अक्टूबर के दिन दुनिया भर ने रिलीज की जाएगी। इस मूवी में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर सहित कई कलाकारों की वापसी होने जा रही है। मगर अक्षय खन्ना फिल्म के तीसरे पार्ट में दिखाई नहीं देंगे। अक्षय खन्ना का नाम तीसरे पार्ट से गायब देख फैन्स भी हैरान रह गए। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'दृश्यम 3' से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के बाहर होने का असली कारण सामने आ गया है।
'दृश्यम 3' छोड़ने की ये है असली वजह
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' के निर्माताओं से अपनी फीस में बढ़ोतरी की मांग की। उन्होंने 21 करोड़ रुपये की मोटी रकम मांगी थी। अक्षय खन्ना की यह डिमांड मेकर्स को पसंद नहीं आई। अगर मेकर्स अक्षय खन्ना को इतनी मोटी रकम बतौर सैलरी देते हैं तो फिल्म का बजट काफी ऊपर जाने की उम्मीद है। मेकर्स ने अक्षय खन्ना की इस डिमांड को मानने से इंकार दिया है। यही वजह है कि अक्षय खन्ना ने भी इस मूवी का हिस्सा बनने से खुद को पीछे कर लिया है।
'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो फैन्स को काफी पसंद भी आया। इस मूवी के तीसरे पार्ट से बाहर होने के बाद अक्षय खन्ना के फैन्स को काफी बड़ा झटका लगा है। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका निभाकर अक्षय खन्ना अलग उंचाई पर पहुंच गए हैं। फैन्स के बीच उनकी लोकप्रियता में बड़ा इजाफा हुआ है। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और संजय दत्त सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
