Bollywood Highest Paid Actresses: हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि श्रद्धा कपूर को आलिया भट्ट सहित कई एक्ट्रेसेस की तुलना में बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब दिग्गज अभिनेत और श्रद्धा कपूर के पिता ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा कपूर बाकी अभिनेत्रियों से अधिक फीस लेती हैं। शक्ति कपूर के इस बयान के बाद आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इंडस्ट्री की टॉप 7 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट पर डालें एक नजर...
दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण एक फिल्म करने के लिए 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
कंगना रनौत एक एक्टर होने के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी कदम रख चुकी हैं। कंगना भी सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। कहा जाता है कि वो एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 15 से 27 करोड़ रुपये लेती हैं।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इंडियन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा एक मूवी को करने के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये की मोटी रकम चार्ज करती हैं।
कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बताया जाता है कि कैटरीना कैफ एक प्रोजेक्ट के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये लेती हैं।
आलिया भट्ट ने भी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। कहा जाता है कि आलिया भट्ट को एक प्रोजेक्ट के लिए 10 से 20 करोड़ रुपये मिलते हैं।
करीना कपूर भी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं और लंबे समय से एक्टिव भी हैं। कथित तौर पर करीना कपूर एक फिल्म के लिए 8 से 18 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
श्रद्धा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक मूवी को करने के लिए लगभग 7 से 15 करोड़ रुपये लेती हैं।