बॉलीवुड

KKBKKJ Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी Salman Khan की एक्शन एंटरटेनर, कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये

KKBKKJ Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन एंटरटेनर किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने दूसरे सोमवार को केवल 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान ट्रेड पंडितों की उम्मीदों पर बिल्कुल खरी नहीं उतरी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार निराश कर रही है।

Image

KKBKKJ Box Office Collection Day 12

KKBKKJ Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के मौके पर अपनी एक्शन-कॉमेडी मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज की थी। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने अपने बैनर तले ही किया था। फिल्म से दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड पंडितों को बहुत सारी उम्मीदें थीं। ट्रेड पंडितों को लग रहा था कि ईद के मौके पर भाईजान की मूवी पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का कारोबार कर लेगी लेकिन इसकी कमाई काफी निराशाजनक रही है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने 12 दिनों के बाद भी 100 करोड़ का कारोबार नहीं किया है, जिस कारण भाईजान के फैंस काफी निराश हैं।

किसी का भाई किसी की जान ने 12वें दिन कमाएळ केवल 2.50 करोड़ रुपये

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ने 12वें दिन केवल 2.50 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की ये हालत ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी परेशान कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो किसी का भाई किसी की जान को जितनी बड़ी रिलीज मिली है, उसे देखते हुए दूसरे सोमवार को ये कमाई काफी चौंकाने वाली है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने 12वें दिन जो कमाई की है, उसकी मदद से भाईजान की मूवी की कुल कमाई 97.25 करोड़ रुपये हो गई है।

12 दिनों बाद भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पायी सलमान खान की मूवी

अभिनेता सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान 12 दिन बाद भी 100 करोड़ का कारोबार नहीं कर पायी है। कोरोना से पहले तक सलमान खान की फिल्में पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती थीं। ईद के मौके पर भाईजान की फिल्में 300 करोड़ का आंकड़ा आराम से क्रॉस कर लेती थीं। हालांकि कोरोना के बाद दर्शकों को अच्छी फिल्में देखने का चस्का लग चुका है। अगर फिल्म में दम नहीं है तो वो सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं चाहें वो भाईजान की मूवी ही क्यों न हो।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article