बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out: दमदार एक्शन करते दिखे सलमान खान, भाईजान संग पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री ने जीता दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 10, 2023, 07:01 PM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out: सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में भाईजान दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan trailer out (credit pic: instagram)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ki Bhai Kisi Ki Jaan) धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद भाईजान को लंबे बाल में स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। सलमान के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और वेकटेंश लीड रोल में है। फिल्म के टीजर और गानों को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। सलमान की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहली बार सलमान और पूजा हेगड़े साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। ये एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट फिल्म है।

यहां देखें ट्रेलर

ट्रेलर में सलमान खान के दमदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा पूजा हेगड़े और सलमान की क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। पूजा हेगड़े जितने देर भी स्क्रीन पर दिखाई दी लोगों को काफी पसंद आई है। फिल्म में बाकी कलाकारों को भी थोड़- थोड़ा स्पेस मिला है। फिल्म में एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का मिलने वाला है।

सलमान की फिल्म से शहनाज गिल और पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। सलमान के साथ शहनाज को स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में कई कलाकार मौजूद हैं। लंबे समय बाद सलमान खान की फिल्म इस बार ईद पर रिलीज होगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान किसी की भाई किसी की जान के अलावा टाइगर 3 में नजर आएंगे। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article