Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Quick Movie Review: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान ने खुद अपने बैनर तले किया है, जिसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाति, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म किसी का भाई किसी की जान से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। आइए आपको बताते हैं कि भाईजान की ये मूवी दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी या नहीं?
अच्छी नहीं हैं किसी का भाई किसी की जान की इनसाइड रिपोर्ट्स
मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान एवरेज फैमिली एंटरटेनर है। उमैर संधू ने ट्विटर के माध्यम से विदेश सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट्स शेयर की हैं। उमैर संधू के ट्वीट के अनुसार, 'फिल्म किसी का भाई किसी की जान का फर्स्ट रिव्यू आ गया है। यह एक सेंसलेस फैमिली एंटरटेनर है। किसी का भाई किसी की जान कई जगह पर बोरिंग हो जाती है। यह पूरी तरह से सलमान खान की स्टारपावर पर निर्भर करती है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले बहुत की वाहियात है। फिल्म के गाने भी अच्छे नहीं हैं। पूजा हेगड़े की एक्टिंग अच्छी नहीं है।'
भले ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान को सेंसर बोर्ड से बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है लेकिन इसका फिल्म पर कितना असर पड़ेगा यह देखना दिलचस्प रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि भाईजान की फिल्म ईद पर बम्पर ओपनिंग लेगी। ईद पर भाईजान की फिल्में हमेशा जलवा बिखेरती हैं, जिस कारण फैंस मान रहे हैं कि इस ईद भी भाईजान बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे।
