बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: तू झूठी मैं मक्कार से भी बुरी है भाईजान की मूवी की एडवांस बुकिंग, देखें रिपोर्ट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की एडवांस बुकिंग जारी है। यूं तो सलमान खान की फिल्में सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए जानी जाती हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि किसी का भाई किसी की जान ईद पर फुस्स हो जाएगी।

Image

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की एडवांस बुकिंग लगातार जारी है लेकिन दर्शकों में इसको लेकर उत्साह नजर नहीं आ रहा है। सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान ने चंद टिकिट ही अभी तक बिके हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग की हालत इतनी खराब है कि यह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एवरेज मूवी तू झूठी मैं मक्कार से भी पीछे नजर आ रही है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया ने कुछ देर पहले ही एक रिपोर्ट जारी करके बताया है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह मूवी उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाएगी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के माध्यम से अभी तक रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार को भी पीछे नहीं किया है। तू झूठी मैं मक्कार की एडवांस बुकिंग भाईजान की फिल्म से अच्छी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाईजान की मूवीज को रिलीज होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि सलमान खान रणबीर कपूर को पछाड़ पाते हैं या नहीं?

क्यों नहीं बिक रहे हैं किसी का भाई किसी की जान के टिकिट

अगर आप सोच रहे हैं कि ईद पर तो भाईजान का हमेशा जलवा रहा है लेकिन इस बार उनकी मूवी के टिकिट क्यों नहीं बिक रहे हैं तो बता दें कि किसी का भाई किसी की जान ईद के एक दिन पहले रिलीज हो रही है। यह एक बड़ी वजह है कि इसके टिकिट नहीं बिक रहे हैं। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि फिल्म ईद के दिन बम्पर कमाई करेगी। तरण आदर्श ने भी ट्वीट के जरिए कहा है कि ईद के दिन किसी का भाई किसी की जान की कमाई चौंकाने वाली रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article