बॉलीवुड

King: हत्यारे की भूमिका निभाएंगे Shah Rukh Khan !! बेटी सुहाना खान संग बड़े परदे पर मचेगा तहलका

Shah Rukh Khan's Role in King: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकार सामने आ रही है उसके मुताबिक सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) के निर्देशन में बनने जा रही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) में उनका किरदार कैसा होगा? इस बात का खुलासा हो गया है।

Image

Shah Rukh Khan's King

Shah Rukh Khan's Role in King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काफी समय से सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'किंग' (King) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी में शाहरुख खान को पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ बड़े परदे देखा जाएगा। शाहरुख खान के फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि वो 'किंग' में किस तरह की भूमिका निभा रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनमें शाहरुख खान के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।

ऐसा होगा शाहरुख खान का किरदार

राहुल राउत ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक हत्यारे की भूमिका निभाएंगे। शाहरुख खान को इस किरदार में देखने के उनके फैन्स बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि 'किंग' में शाहरुख खान को धमाकेदार एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। 90 के दशक में शाहरुख खान 'बाजीगर', 'अंजाम' और 'डर' जैसी फिल्मों में इस तरह की मिलती-जुलती भूमिका निभा चुके हैं।

दिलचस्प यह है कि फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और सुहाना खान के अलावा अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में अभय वर्मा का भी अहम रोल होगा। अभय की कुछ महीनों पहले रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' में देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की 'किंग' अगले साल रिलीज हो सकती है। आखिरी बार शाहरुख खान को फिल्म 'डंकी' में देखा गया था, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article