बॉलीवुड

"किंग" में सुहाना खान की मां बनेगी शाहरुख खान की ये हसीना, नाम सुनकर दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

Rani Mukerji Entry in King: शाहरुख खान - सुहाना खान की अपकमिंग मूवी किंग में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की हिट अभिनेत्री है। जो फिल्म में सुहाना खान की मां बनकर आएगी। आइए बताते हैं कौन है वो एक्ट्रेस

Image

Rani Mukerji Entry in King

Rani Mukerji Entry in King: शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म "किंग" आजकल चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर दर्शकों के बीच आती ही रहती है। एक तरफ फिल्म की स्टारकास्ट पर नजर है दूसरी तरफ शाहरुख खान और सुहाना किंग की शूटिंग शूरु करने जा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी एक और खबर सामने आई है जो आपका दिल खुश कर देगी। फिल्म में शाहरुख की 20s की एक्ट्रेस की एंट्री हुई है जो सुहाना खान की मां का किरदार करेगी।

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान और सुहाना खान ( Suhana Khan) की फिल्म में अभिनेत्री रानी मुखर्जी( Rani Mukerji) की एंट्री हो गई है। फिल्म में वह सुहाना खान की मां का किरदार करने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म में एक इमोशनल पार्ट होगा जब जहां रानी मुखर्जी की एंट्री होगी। फिल्म में यह रानी का कैमियो होगा जो किंग में नई जान डाल देगा। जब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इसके लिए रानी से बात की तो एक्ट्रेस ने तुरंत हाँ कर दी। किंग में काम करने के लिए रानी तभी तैयार हो गई थी।

हिट थी शाहरुख-रनाई की जोड़ी

20s में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इस जोड़ी ने कभी अलविदा न कहना और कुछ-कुछ होता है जैसी हिट फिल्में दी हैं। अब एक बार फिर रानी को शाहरुख खान के साथ देखना दिलचस्प होगा, दूसरी तरफ वह सुहाना की मां के किरदार में कैसी लगेगी यह भी फैंस को उत्साहित कर रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article