बॉलीवुड

King: शाहरुख खान ने कॉपी किया ब्रैड पिट का लुक? फैन के जवाब ने ट्रोल्स की बोलती की बंद

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 3, 2025, 07:50 AM IST

Shah Rukh Khan Copy Brad Pitt Look in King: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म किंग पर इस हॉलीवु़ड मूवी का लुक कॉपी करने का आरोप लगा है लेकिन फैन ने इसका...

Image

Image Source: King And F1 Movie

Shah Rukh Khan Copy Brad Pitt Look in King: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म किंग से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे पर किंग का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म किंग के अनाउंसमेंट में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद शाहरुख खान के फिल्म किंग के अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर छा गए। इन सब के बीच शाहरुख खान के एक लुक को लेकर विवाद हो गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

शाहरुख ने कॉपी किया हॉलीवुड स्टार का लुक?

शाहरुख खान एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग का एक लुक है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। शाहरुख खान इस लुक में ब्लू शर्ट और टैन जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। लोग इस लुक की तुलना हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म F1 के लुक से करते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया कहां जाने लगा कि शाहरुख खान ने ब्रैड पिट का लुक कॉपी किया है। लेकिन कुछ समय बाद ही किंग खान के फैंस ने ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया की उनका मुंह बंद हो गया। फैन ने शाहरुख खान का साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म जब हैरी मेट सेजल (Jab Harry Met Sejal) से किंग खान की तस्वीर शेयर की जिसमें वो सेम लुक में नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी किंग

सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में किंग में शाहरुख खान के साथ-साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का भी खास रोल है। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article