शाहरुख खान की फिल्म किंग इन दिनों काफी ज्यादा में है। फैंस इस फिल्म की हर अपडेट का बेस्बी से इंतजार करते हैं। वहीं किंग खान के लिए ये फिल्म काफी ज्यादा खास होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान डेब्यू कर रही है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। किंग में बहुत सारे ए लिस्ट स्टार्स को शामिल किया गया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में कौन-कौन से स्टार्स नजर आ सकते हैं।
रानी इस फिल्म में सुहाना की मां का रोल करने वाली है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार किंग में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आ सकते है। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला,जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत इस फिल्म का हिस्सा बन सकते है। अभी मेकर्स की तरफ से इनमें से कुछ नामों की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
डंकी के बाद इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे किंग खान
सुहाना के जन्मदिन से पहले इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के फर्स्ट हाफ की शूटिंग शेड्यूल की जा चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म 2026 तक रिलीज हो जाएगी। फिल्म डंकी के बाद शाहरुख खान इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। सौरभ शुक्ला( Saurabh Shukla) की एंट्री किंग में कंफर्म है। कुछ दिनों पहले एक्टर ने इस बात की जानकारी खुद दी थी। फैंस इस स्टारकास्ट को देखकर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
