Shah Rukh Khan film Main Hoon Na Sequel: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी से शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्म रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि लोग दंग रह गए थे। इस बीच शाहरुख खान की हिट फिल्म मैं हूं ना के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर स्माइल जरूर आएगी।
शाहरुख खान की फिल्म को लेकर आया अपडेट
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान अब फराह खान के साथ 12 साल बाद फिर से काम कर सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'मैं हूं ना 2' अब शाहरुख की अगली बड़ी फिल्म बनने की सबसे मजबूत दावेदार है। दोनों के बीच बातचीत जोरों पर है और यह उनका लंबे समय बाद साथ आने का मौका हो सकता है। शाहरुख और फराह की जोड़ी पहले 'मैं हूं ना' 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी हिट फिल्में दे चुकी है।

main hoon na movie
'मैं हूं ना 2' में धमाल मचाएंगे शाहरुख खान
20 साल बाद 'मैं हूं ना 2' बन रही है, जिसमें फराह ने शाहरुख के लिए डबल रोल का मजेदार कॉन्सेप्ट तैयार किया है। यह कॉन्सेप्ट मूल फिल्म की भावना को बनाए रखते हुए ज्यादा इमोशन और एंटरटेनमेंट देगा।फिल्म में देशभक्ति का तड़का रहेगा, नया खतरा आएगा और एक्शन के साथ कॉमेडी का बैलेंस होगा। खास बात ये है कि मूल कहानी का आइडिया खुद शाहरुख खान ने दिया है। स्क्रीनप्ले आकाश कौशिक लिख रहे हैं। पुरानी फिल्म के कुछ कलाकारों को वापस लाने की भी प्लानिंग है।

main hoon na sequel
किंग में नजर आएंगे ये स्टार्स
बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म किंग में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। खास बात तो ये है कि मूवी में शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म किंग साल 2026 के आखिर में रिलीज होगी।
