Kartik Kiara Wedding Scene leak: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें दोनों शादी के मंडप पर सात फेरे लेते दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का ये वेडिंग वीडियो देखकर लोग चौंक गए हैं क्योंकि किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि कियारा और कार्तिक शादी क्यों कर रहे हैं? अगर आप भी इस वीडियो को देखने के बाद कन्फ्यूज हो गए हैं तो हम आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का ये वेडिंग वीडियो इनकी अपकमिंग मूवी सत्य प्रेम की कथा का है, जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है।
कार्तिक-कियारा की मूवी का सीन हुआ लीक
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक मूवी सत्य प्रेम की कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इसी मूवी के सेट का है। कार्तिक-कियारा के फैंस इस वीडियो को देखकर सोच में पड़ गए हैं कि क्या कियारा ने दोबारा शादी रचा ली है? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल खड़े हो रहे हैं तो हम बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। कियारा और सिद्धार्थ की शादी में कोई परेशानी नहीं हुई है।
पहली बार कार्तिक के साथ काम कर रही हैं कियार आडवाणी
अदाकारा कियारा आडवाणी सत्य प्रेम की कथा में पहली बार कार्तिक आर्यन संग काम कर रही हैं। कार्तिक इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट एक्टर हैं, जिनकी लड़कियों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कार्तिक की जोड़ी बॉलीवुड की लगभग हर हसीना के साथ पसंद कई गई है। सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक-कियारा पहली बार रोमांस करते दिखेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि इनकी जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है?
