Kiara Advani on Postpartum Phase: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। कियारा आडवाणी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट लोगों को दे रही हैं। कियारा आडवाणी की अभी हाल ही में प्यारी सी बेटी की मां बनी है। इसके बाद से कियारा आडवाणी अपने इस मां बनने के सफर को लेकर अलग-अलग जगह बात करती दिखीं। इन सब के बीच कियारा आडवाणी का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी मां बनने के बाद की लाइफ पर बात करती दिखीं साथ ही साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की तरीफ की। (ये भी पढ़ें: Toxic के बोल्ड सीन्स देख बौखला उठी कियारा आडवाणी? मेकर्स से की टोन डाउन करने की अपील)
इमोशनल हुईं कियारा
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह कियारा आडवाणी का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। कियारा आडवाणी ने इस इंटरव्यू के दौरान मां बनने के बाद से सफर बताती हुई नजर आईं। Raj Shamani से बात करते हुए कियारा आडवाणी ने कहा, 'मां बनना एक बहुत बड़ा आइडेंटिटी शिफ्ट है। आप अचानक से पूरी तरह बदल जाती हैं। मैं पहले खुद को जानती थी, लेकिन अब सब कुछ नया लग रहा था।' इस इंटरव्यू के दौरान कियारा काफी इमोशनल नजर आईं। (ये भी पढ़ें: Toxic: यश की फिल्म से सामने आया कियारा आडवाणी का पहला लुक, ये होगा एक्ट्रेस का रोल)
खुद से जुड़ने का मौका मिला
कियारा आडवाणी ने इंटरव्यू में आगे कहा कि 'आप महसूस करते हैं कि आप हर किसी के लिए इतना कुछ कर रहे होते हैं कि खुद के साथ रिश्ता बनाना भूल जाते हैं। खुद से क्या कहना है, खुद को कैसे समझना है, ये सब पीछे छूट जाता है। मैं हमेशा दूसरों के बारे में सोचने वाली इंसान रही हूं। लेकिन मेरे बच्चे के जन्म के बाद जो सबसे बड़ा बदलाव आया, वो ये था कि आखिरकार मुझे खुद के साथ अपने रिश्ते को समझने और संवारने का समय मिला। और शायद यह मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी चीज रही।'

इस बात पर इमोशनल हुईं कियारा आडवाणी (Image Source: Kiara Advani Instagram)
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए कही ये बात
कियारा आडवाणी ने इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर कहा कि 'वो अक्सर काम खत्म करने के बाद देर रात मेरी मां के घर मुझसे मिलने आते थे। शुरुआती दिनों में मैं बहुत ज्यादा इमोशनल थी। छोटी-सी बात पर भी आंसू आ जाते थे, जिसे अब हम याद करके हंसते हैं। डॉक्टर की सलाह पर सिद्धार्थ मुझे हर रात ड्राइव पर ले जाने लगे। यह बहुत छोटी-सी चीज थी, लेकिन इससे मुझे घर से बाहर निकलने, थोड़ी ताजी हवा लेने और उस भारी भरकम रूटीन से थोड़ा ब्रेक मिलने लगा।' आपको बता दें कि कियारा की बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा (Saraayah Malhotra) है।
