Kiara Sidharth Holi Pics: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नए-नवेले कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की होली पिक्स का इंतजार फैंस को लम्बे वक्त से था। हर कोई जानना चाहता था कि सिड-कियारा अपनी पहली होली कैसे मनाएंगे? फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी होली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी है। इन तस्वीरों में दोनों जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा तस्वीरों में आंखों पर चश्मा चढ़ाए नजर आ रहे हैं। फैंस को इन दोनों का कूल अंदाज काफी पसंद आया है, जिस कारण वो इनकी फोटोज पर जमकर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं। आप सिद्धार्थ और कियारा की फोटोज नीचे देख सकते हैं:
फैंस बरसा रहे हैं सिद्धार्थ-कियारा पर प्यार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के वक्त से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इन दोनों की तस्वीरें और वीडियोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में सिद्धार्थ-कियारा काफी क्यूट लग रहे हैं, जिस कारण लोग इनकी होली तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। सिद्धार्थ-कियारा एक-दूसरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं, होली पिक्स में भी ये दोनों एक-दूसरे की खूबसूरती बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
करण जौहर की फिल्म में दिख सकते हैं साथ
मीडिया की खबरों की मानें तो करण जौहर जल्द ही एक मूवी का ऐलान कर सकते हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिखाई दे सकते हैं। करण जौहर सिड-कियारा की जोड़ी को पर्दे पर ऐसे अवतार में पेश करना चाहते हैं, जैसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है।
