बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद कटरीना कैफ की फर्स्ट फोटो हुई आउट, चेहरे पर दिखा गजब का ग्लो

Katrina Kaif's First Photo after Announce Pregnancy: कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी की बड़ी घोषणा फैन्स के बीच की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अब कटरीना कैफ की फर्स्ट फोटो सामने आई है, जिसके उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है।

Image

Image Source: Instagram

Katrina Kaif's First Photo after Announce Pregnancy: बीते एक महीने से कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार मीडिया में वायरल हो रही थीं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने काफी समय तक इन खबरों पर चुप्पी साधी थी। 23 सितंबर के दिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ एक फोटो भी शेयर की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद अब कटरीना कैफ की फर्स्ट फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर गजब का ग्लो देखा जा सकता है।

प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद कटरीना कैफ की पहली फोटो आई सामने

29 सितंबर के दिन विक्की कौशल के भाई और बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल का जन्मदिन था। मिनी माथुर ने सनी कौशल के बर्थडे बैश की फोटो इंटरनेट पर शेयर की। इस तस्वीर में कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। इस पार्टी को एन्जॉय करते हुए कटरीना कैफ के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। इस फोटो में सनी और मिनी माथुर के साथ-साथ कटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी नजर आईं। मिनी ने सनी को जन्मदिन की बधाई भी दी।

Katrina Kaif's Photo in this Post

Katrina Kaif's Photo in this Post

फैन्स कटरीना कैफ के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स ने अब मिनी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट में कटरीना कैफ के लिए लिखा, 'यह मां का ग्लो है।' वहीं दूसरे ने कहा, 'कटरीना कैफ अब तक की सबसे खूबसूरत मां बनने वाली हैं।' कटरीना कैफ फोटो में रेड एंड व्हाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। बताते चलें शादी के लगभग 4 सालों के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article