बॉलीवुड

मां बनने के बाद Katrina Kaif की 1st Pic आई सामने, विक्की कौशल ने यूं मनाई 4th वेडिंग एनिवर्सरी

Vicky-Katrina celebrating 4th wedding Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्यारी सी तस्वीर शेयर करके बताया है कि वो पत्नी कैटरीना कैफ के साथ अपनी शादी की चौथी सालगिराह सेलीब्रेट कर रहे हैं। विक्की ने कैटरीना के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

Image Source: Instagram

Vicky-Katrina celebrating 4th wedding Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अदाकारा कैटरीना कैफ इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं जो अपनी जिंदगी को प्राइवेट ही रखना पसंद करते हैं। जब से इन दोनों ने डेटिंग शुरू की थी तब से लेकर आज तक फैंस को सिर्फ उतनी जानकारी मिलती है, जितनी ये देते हैं। आज विक्की-कैटरीना की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर इन्होंने एक प्यारी सी फोटो फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ रॉ लुक में नजर आ रहे हैं लेकिन क्यूट लग रहे हैं। विक्की ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "मैं आज का दिन एन्जॉय कर रहा हूं। हमें साथ में 4 साल हो चुके हैं।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar ने मिट्टी में मिला दी Saiyaara-Kantara Chapter 1 की सक्सेस, 3 दिन में की छावा की बराबरी)

मां बनने के बाद सामने आई कैटरीना की पहली तस्वीर

अदाकारा कैटरीना कैफ जब से मां बनी हैं, तब से उनकी कोई भी तस्वीर मीडिया में नहीं आई है। यह पहला मौका है जब कैटरीना कैफ की तस्वीर फैंस तक पहुंची है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ प्राइवेट कपल हैं जो बिना किसी वजह से मीडिया में नजर नहीं आते हैं। यही कारण है कि मां बनने के बाद से कैटरीना कैफ की कोई भी तस्वीर फैंस तक नहीं पहुंची थी। अगर ताजा तस्वीर की बात करें तो इसमें कैटरीना कैफ के चेहरे पर मम्मी ग्लो है।

छावा ने बदली विक्की कौशल की किस्मत

एक वक्त था जब विक्की कौशल को लोग सेकेंड लीड के तौर पर ही देखते थे लेकिन वक्त ने उनका ऐसा साथ दिया है कि वो इंडस्ट्री के लीडिंगमैन बन चुके हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी छावा ने न केवल दर्शकों को एंटरटेन किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। फिल्म छावा की कमाई ने विक्की को ए-लिस्ट एक्टर्स की लिस्ट में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है। अब उनकी तुलना रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से होती है, जिनके बाद उन्होंने अपना करियर शुरू किया था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article