Dhurandhar ने मिट्टी में मिला दी Saiyaara-Kantara Chapter 1 की सक्सेस, 3 दिन में की छावा की बराबरी

रणवीर सिंह की धुरंधर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और ये लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म धुरंधर ने अपने तीसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके साथ ही ये साल 2025 की दूसरी फास्टेस्ट मूवी बन गई है जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है। धुरंधर के अलावा इस साल रिलीज हुई छावा ने 3 दिन के अंदर 100 करोड़ की कमाई की थी।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Dec 9 2025, 13:03 IST
Dhurandhar ने तोड़ा सैयारा-कांतारा चैप्टर 1 का रिकॉर्ड, छावा की कर ली बराबरीImage Credit : Movie Posters01 / 10

Dhurandhar ने तोड़ा सैयारा-कांतारा चैप्टर 1 का रिकॉर्ड, छावा की कर ली बराबरी

डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म धुरंधर इन दिनों काफी चर्चा में है। हर किसी की जुबान पर इसकी कहानी और किरदारों की बातें हैं। किसी भी डायरेक्टर के लिए ये बड़ी सफलता है कि लोग उनकी फिल्म की कहानी के बारे में इतनी डीप डिस्कशन कर रहे हैं और किरदारों के बारे में खोज-खोजकर पढ़ रहे हैं। इसके साथ-साथ डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। असल में धुरंधर ने मात्र 3 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। इस साल रिलीज हुई छावा ने ये करिश्मा करके दिखाया था, जिसके बाद रणवीर सिंह की धुरंधर ये कारनामा करने वाली मूवी बन गई है। इन दोनों फिल्मों के अलावा साल 2025 की किसी भी फिल्म ने सिनेमाघरों में 3 दिन के अंदर 100 करोड़ की कमाई नहीं की है। आइए आपको साल 2025 की उन 9 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सबसे कम दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

छावा (Chhaava)Image Credit : Movie Posters02 / 10

छावा (Chhaava)

विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की फिल्म छावा साल 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है, जिसने कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरा था। फिल्म छावा को लक्ष्मण उतेकर ने बनाया था। फिल्म छावा में औरंगजेब और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच चली सालों की लड़ाई दिखाई गई थी। इस फिल्म ने मात्र 3 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और कुल मिलाकर अपने खाते में 600 करोड़ रुपये जोड़े थे।

धुरंधर (Dhurandhar)Image Credit : Movie Posters03 / 10

धुरंधर (Dhurandhar)

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर बीते वीकेंड ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म धुरंधर ने भी छावा की तरह 3 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। अब तक इस मूवी की कुल कमाई 126 करोड़ रुपये हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म छावा आने वाले दिनों में भी ऐसी ही शानदार कमाई करेगी और कई नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाएगी।

सैयारा (Saiyaara)Image Credit : Movie Posters04 / 10

सैयारा (Saiyaara)

यशराज बैनर में बनी फिल्म सैयारा का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था, जिन्हें लोग फ्लॉप डायरेक्टर मानने लगे थे। सैयारा के साथ न केवल मोहित ने सभी आलोचकों का मुंह बंद किया था बल्कि बॉक्स ऑफिस भी हिला डाला था। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर 337.78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा 4 दिनों में पार कर लिया था।

वॉर 2 (War 2)Image Credit : Movie Posters05 / 10

वॉर 2 (War 2)

यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी उतना धमाल नहीं मचा पायी थी। फिल्म वॉर 2 की शुरुआत धांसू रही थी, जिसकी मदद से इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा मात्र 4 दिनों में ही पार कर लिया था। हालांकि बाद में इसकी कमाई धीमी पड़ गई और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 185.13 करोड़ रुपये रहा था।

हाउसफुल 5 (Housefull 5)Image Credit : Movie Posters06 / 10

हाउसफुल 5 (Housefull 5)

अक्षय कुमार की सबसे सक्सेसफुल कॉमेडी सीरीज हाउसफुल की 5वीं कड़ी हाउसफुल 5 ने भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार किया था। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा मात्र 4 दिनों में पूरा कर लिया था। फिल्म हाउसफुल 5 को एवरेज माना जाता है क्योंकि इसकी कुल कमाई 160.72 करोड़ रुपये रही थी।

कांतारा चैप्टर 1 (Kantara A Legend - Chapter 1)Image Credit : Movie Posters07 / 10

कांतारा चैप्टर 1 (Kantara A Legend - Chapter 1)

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 से ट्रेड पंडित शुरुआत से ही धांसू कमाई की उम्मीद करे बैठे थे, जिनको इस फिल्म ने पूरा भी किया। 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली कांतारा चैप्टर 1 ने हिन्दी भाषा में कुल मिलाकर 224.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और हिट का खिताब अपने नाम दर्ज कराया। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी को खूब तारीफें मिलीं और दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब एन्जॉय किया।

स्काई फोर्स (Sky Force)Image Credit : Movie Posters08 / 10

स्काई फोर्स (Sky Force)

अक्षय कुमार बहुत लम्बे समय से एक सुपरहिट मूवी की तलाश में थे, जो उन्हें स्काई फोर्स के रूप में मिली। फिल्म स्काई फोर्स ने 8 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये की कमाई पूरी की थी और इस लिस्ट में जगह बनाई। फिल्म स्काई फोर्स की कुल कमाई 131.44 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म में वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी नजर आए थे, जिनकी एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई थी।

रेड 2 (Raid 2)Image Credit : Movie Posters09 / 10

रेड 2 (Raid 2)

अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे प्रॉफिटेबल एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों को 100 करोड़ की गारंटी माना जाता है। वो मेगा हिट देने के चक्कर में नहीं रहते हैं। वो अच्छी कहानियां दर्शकों के सामने पेश करते हैं और उनका एंटरटेनमेंट करते हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी रेड 2 भी हिट फिल्मों में शामिल है, जिसने 9 दिनों में 100 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म की कुल कमाई 178.08 करोड़ रुपये रही थी।

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)Image Credit : Movie Posters10 / 10

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)

आमिर खान की कमबैक मूवी सितारे जमीन पर इस साल की सबसे खास मूवी थी, जिसकी कहानी ने हर दर्शक को रुलाया था। फिल्म सितारे जमीन पर ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और हिट मूवीज की लिस्ट में जगह दर्ज कराई थी। इसकी कुल कमाई 165.67 करोड़ रुपये रही थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!