बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला ने पूरी की अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग, थके चेहरों की खुशी देखकर फिल्म के लिए एक्साइटेड हुए फैंस

Kartik Wrap up Shooting with Sreeleela: कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा मूवी की शूटिंग पूरी कर ली है। श्रीलीला के साथ कार्तिक पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं जिसकी सूचना ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है। सेट से एक्टर ने बीटीएस फोटो शेयर की है।

Image

Kartik Wrap up Shooting with Sreeleela

Kartik Wrap up Shooting with Sreeleela: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) इन दिनों अनुराग बसु( Anurag Basu) की फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं। अभिनेत्री श्रीलीला( Sreeleela) के साथ कार्तिक आर्यन(Kartik Aryan) पिछले कई दिनों से शूटिंग में व्यस्त थे, जो अब पूरा हो चुका है। इस रोमांटिक ड्रामा के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं और अपने फैंस के उत्साह को बढ़ाते हुए कार्तिक आर्यन ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। जिसे देखकर लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने अपनी अभिनेत्री श्रीलीला के साथ बीटीएस पिक शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर श्रीलीला( Sreeleela) के साथ एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन दिया, "लंबा लेकिन बहुत ही संतोषजनक शेड्यूल रैप #दिवाली 2025," जिससे फैंस को स्टार्स की दोस्ती और फिल्म को लेकर उत्साह की झलक मिली। कार्तिक आर्यन फोटो में अलग अवतार में नजर आ रहे हैं उनके बाल बढ़े हुए हैं और चेहरा भी बालों से ढका हुआ है। जैसे ही कार्तिक ने यह पोस्ट यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई, फैंस ने प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कार्तिक ने लिखा कि फिल्म दिवाली 2025 पर आएगी जिसे देखकर लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया कि अब दिवाली का इंतजार नहीं कर सकते। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि आपको रोमांटिक हीरो के रूप में देखने के लिए बहुत बेताब हैं।

बता दें कि इस फिल्म से साउथ अभिनेत्री श्रीलीला बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। फिल्म में पहली बार कार्तिक और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी। वैसे तो फिल्म को अभी कोई टाइटल नहीं दिया गया है लेकिन फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह आशिकी 3 हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article