बॉलीवुड

'Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri' के फ्लॉप होते कार्तिक आर्यन ने लौटाए इतने करोड़ रुपये !! जानिए कितनी ली थी फीस

Kartik Aaryan's Salary for TMMTMTTM: समीर विद्वान्स के निर्देशन फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में कार्तिक आर्यन को अहम रोल में देखा गया था। इस मूवी के फ्लॉप होने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने निर्माताओं को अपनी सैलरी से मोटी रकम लौटा दी है।

Image

Pic Credit: Instagram

Kartik Aaryan's Salary for TMMTMTTM: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) 25 दिसंबर 2025 के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई दी थी। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कमाई कर पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन को अच्छी-खासी फीस दी थी। रिपोर्ट्स यह बताती हैं कि इस मूवी के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने निर्माताओं को अपनी फीस में से कुछ करोड़ रुपये लौटाने का निर्णय लिया।

इतने रुपये मिली थी कार्तिक आर्यन को सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के फ्लॉप होने के बाद करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस को अपनी फीस में से 15 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। इस मूवी को 90 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि समीर विद्वान्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को करने के लिए कार्तिक आर्यन को 50 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिली थी।

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, टीकू तलसानिया और ग्रुशा कपूर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए थे। दर्शकों की ओर से फिल्म को खास रिव्यू नहीं मिले थे। इस रोमांटिक कॉमेडी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये कमाए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article