Does Kartik Aaryan Parted Ways From Karan Johar DCAA: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। कार्तिक आर्यन ने कई बॉलीवुड फिल्मों से बड़े पर्दे पर धाक जमाने की कोशिश की है। हालांकि उनकी आखिरी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम साबित हुई। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म फ्लॉप होने से फैंस का तो दिल टूटा ही। साथ ही अब ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और धर्मा कोलाब आर्टिस्ट एजेंसी ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। इसकी वजह फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतर न परफॉर्म करना बताई जा रही है।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर ने दो महीने पहले ही हाथ मिलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को धर्मा कोलाब आर्टिस्ट एजेंटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। कार्तिक आर्यन से जुड़ी इस खबर ने फैंस को निराश करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी। लेकिन अब इस मामले की सच्चाई सामने आई है। करण जौहर की टीम से जुड़े करीबी सूत्र ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उसका कहना है कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर की एजेंसी अभी भी साथ हैं और दोनों के बीच कोई दरार नहीं आई है। ऐसे में अनुमान लग रहा है कि कार्तिक आर्यन अभी भी डीसीएए के सदस्य हैं।
बता दें कि 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'नागजिला' है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म क्रिएचर कॉमेडी होने वाली है, जिसे महावीर प्रोडक्शन्स द्वारा भी को-प्रोड्यूस किया जाएगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के साथ वापस बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
