Shehzada Release Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कुछ देर पहले ही अपनी नई फिल्म शहजादा की रिलीज डेट का ऐलान किया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी नई मूवी शहजादा का पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है कि उनकी अपकमिंग मूवी 10 फरवरी 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म शहजादा के पोस्टर में कार्तिक आर्यन मुंह में सिगरेट लगाए और माथे पर गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपने करियर में पहली बार एक मास एंटरटेनर में दिखाई देंगे, जिस कारण उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
कार्तिक आर्यन की शहजादा के पोस्टर को उनके फैंस ने हाथों हाथ लिया है। लोग लगातार फिल्म शहजादा के पोस्टर पर प्यार बरसा रहे हैं और उनके मासी लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'शहजादा आ रहा है जगह खाली करो...। मैं कार्तिक आर्यन को इस अवतार में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'कार्तिक आर्यन कोई भी लुक धारण कर सकते हैं। इस मामले में उनको कोई टक्कर नहीं दे सकता है।'

Kartik Aaryan turns producer for 'Shehzada', unveils first look poster
कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा से बने निर्माता
कलाकार कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा से निर्माता बन गए हैं। वो शहजादा को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म शहजादा साउथ की सुपरहिट मूवी अला वैकुंठपुरमलो की हिन्दी रीमेक है, जिसमें अल्लू अर्जुन दिखाई दिए थे। फिल्म अला वैकुंठपुरमलो साउथ में काफी हिट रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसे हिन्दी में बनाने का फैसला लिया। फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के निर्माताओं को हिन्दी में कार्तिक आर्यन से बेहतर कोई अभिनेता नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने प्यार का पंचनामा स्टार के साथ हाथ मिलाया। कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक देखने के बाद कहा जा सकता है कि वो शहजादा में एकदम परफेक्ट नजर आएंगे। कार्तिक ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए यह भी कहा है कि उनकी मूवी का ट्रेलर 12 जनवरी के दिन रिलीज होगा।
