बॉलीवुड

'Bhool Bhulaaiya 4' में कार्तिक आर्यन संग ऑनस्क्रीन दिखेगी कैटरीना कैफ की जोड़ी, वीडियो देख लोगों ने लगाए कयास

Is Katrina Kaif Final for Bhool Bhulaaiya 4: आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स इवेंट से कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ का फिल्म 'भूल भुलैया 3' के 'हरे राम, हरे राम' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि चौथे पार्ट में कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं।

Image

Kartik Aaryan and Katrina Kaif

Is Katrina Kaif Final for Bhool Bhulaaiya 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को हाल ही में आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स इवेंट (IIFA Digital Awards) में शिरकत करते हुए देखा गया। ऐसे में अब कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी वायरल होना शुरू हो गया है। आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स इवेंट से सामने आए इस वीडियो में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों को फिल्म 'भूल भुलैया 3' के 'हरे राम, हरे राम' गाने के हुक स्टेप्स करते हुए देखा जा सकता है। कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई है।

'भूल भुलैया 4' में दिखेंगी कैटरीना कैफ?

कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ ने आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स में फिल्म 'भूल भुलैया' के आइकॉनिक गाने पर डांस कर मंच पर आग लगा दी। यह वीडियो सभी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कयास लगाते हुए कहा कि 'भूल भुलैया 4' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट करना चाहिए। यह कयास केवल लोगों द्वारा लगाए गए हैं। मेकर्स ने 'भूल भुलिया 4' में हुई कैटरीना कैफ की एंट्री पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर भी जारी किया था। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में दिखाई देंगी। दूसरी और कैटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article