बॉलीवुड

Satyaprem Ki Katha की शूटिंग से लीक हुआ Kartik Aaryan का डांस नंबर, लुंगी पहकर नाचे एक्टर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 09:06 AM IST

Kartik Aaryan in Satyaprem Ki Katha: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडिया में कार्तिक आर्यन फिल्म के लिए एक डांस नंबर शूट करते हुए दिख रहे हैं। आइए इस वीडियो पर नजर डालते हैं।

Image

Kartik Aaryan in Satyaprem Ki Katha

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्तिक आर्यन का डांस वीडियो हुआ लीक।
  • सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग कर रहे हैं एक्टर।
  • फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज होने वाली है।

Kartik Aaryan in Satyaprem Ki Katha: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडिया में कार्तिक आर्यन फिल्म के लिए एक डांस नंबर शूट करते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जो फैंस को काफी पसंद आया है। अब इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन एक डांस वीडियो शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। शूटिंग के सेट से कार्तिक का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें एक्टर लुंगी पहने दिख रहे हैं। आइए इस वीडियो पर नजर डालते हैं।

लुंगी पहनकर कार्तिक आर्यन ने किया डांस

सत्यप्रेम की कथा का एक डांस नंबर कार्तिक आर्यन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस डांस नंबर में कार्तिक आर्यन जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लुंगी भी पहनी हुई है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन का किरदार साउथ से रिलेटेड हो सकता है। हालांकि इसपर कोई पुष्टि नहीं की गई है। सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक और कियारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में कियारा और कार्तिक की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कार्तिक-कियारा की जबरदस्त ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री

कार्तिक टीजर में रोमांटिक डायलॉग बोलते हैं। टीजर में कार्तिक कहते हैं, "बाते जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे हों, हंसी जो कभी कम ना हो. आंखें जो कभी नम ना हो और अगर हो तो बस इतना जरूर हो आंसू उसके पर आंखे मेरी नम हो। इसके बाद दोनों की लवस स्टोरी शुरू हो जाती है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article