Shehzada Trailer Out: कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) लीड रोल में हैं। शहजादा के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। कार्तिक की फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तेलुगू फिल्म Ala Vaikunthapurramloo का हिंदी रीमेक है। ट्रेलर में कार्तिक का धासू अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन फिल्म के ट्रेलर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्शन के साथ- साथ उनकी फिल्म में आपको कॉमेडी का भरपूर तड़का मिलने वाला है। कार्तिक के साथ कृति की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं। 3 मिनट के ट्रेलर में आपको फूल ऑन एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। शहजादा में कार्तिक आर्यन बंटू नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो मिडिल क्लास फैमिली में पले होते हैं। लेकिन असल में एक शहजादा होते हैं।
कार्तिक आर्यन की शहजादा का ट्रेलर यहां देखें
शहजादा में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। कार्तिक और कृति की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। दोनों ने लुका छुपी में भी साथ काम किया था। कार्तिक की फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की ब्लॉक बस्टर हिट फिल्म Ala Vaikunthapurramloo का हिंदी रीमेक है। शहजादा की कहानी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर शहजादा के अलावा सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। कार्तिक कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म और हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया में नजर आएंगे। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 साल 2022 की सुपरहिट फिल्म थी। एक्टर की हाल ही में फिल्म फ्रेडी डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ आलया एफ लीड रोल में थी।
