बॉलीवुड

दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी की हकदार नहीं हैं करिश्मा कपूर, 30000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में एक्ट्रेस ने मांगा हिस्सा!

Karisma Kapoor Not Involves in Sunjay Kapur’s Estate: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर की मौत के बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि करिश्मा कपूर को संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति में कुछ नहीं मिलेगा लेकिन उनके बच्चे मालिकाना हक रखते हैं।

Image

Karisma Kapoor Not Involves in Sunjay Kapur’s Estate

Karisma Kapoor Not Involves in Sunjay Kapur’s Estate: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर की 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर की मौत पोलो खेलते हुए मुंह में मधुमक्खी चली जाने के बाद हार्ट अटैक आने से हुई थी। बताया जाता है कि मधुमक्खी ने संजय कपूर के गले में डंक मार दिया था, जिससे वो सांस नहीं ले पाए थे। संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर को संजय कपूर की प्रॉपर्टी में से कुछ नहीं मिलेगा लेकिन उनके बच्चे समायरा और कियान इस प्रॉपर्टी के कानूनी उत्तराधिकारी हैं।

संजय कपूर सोना कॉमस्टार ग्रुप के चेयरमैन थे, जिसकी नेट वर्थ 3.6 अरब डॉलर है। फैमिली के कई मेंबर्स संजय कपूर की इस संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं। इस संपत्ति को लेकर अभी जांच चल रही है। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि संजय कपूर की वसीयत करिश्मा कपूर का जिक्र नहीं है।

फैमिली से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि करिश्मा कपूर किसी भी विरासत या संपत्ति से जुड़े मामलों में शामिल नहीं हैं। करिश्मा कपूर ने कोई दावा नहीं किया है और ना ही वो संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं। करिश्मा कपूर की चिंता इस समय उनके बच्चों की भलाई और भविष्य है।

बताया जा रहा है कि संजय और करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान इस प्रॉपर्टी के असली हकदार हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने कहा कि करिश्मा के बच्चों को उनका हक मिलेगा। बता दें संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article