Kareena Kapoor on Nepotism: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। करीना कपूर से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी करीना कपूर का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी पार्टी की वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। इन सब के बीच करीना कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो कई मुद्दों पर बात करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म पर भी रिएक्शन दिया। करीना कपूर के नेपोटिज्म पर दिए बयान ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
करीना कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह करीना कपूर का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने नेपोटिज्म पर उठे सवाल पर जवाब दिया। बरखा दत्त (Barkha Dutt) के वी द वुमन (We The Women) में कहा कि 'नेपोटिज्म डेब्यू दिला सकता है, लेकिन लाइफलॉन्ग करियर नहीं। ऑडियंस का एक्सेप्टेंस ही तुम्हारा फैसला करता है, सरनेम नहीं।' करीना कपूर का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। करीना कपूर के इस बयान की फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए यूजर्स ने कहा कि ये बात एकदम सही है।
करीना कपूर वर्क फ्रंट
करीना कपूर अपने इस इंटरव्यू के अलावा अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। करीना कपूर की अपकमिंग फिल्मों में 'वीरे दी वेडिंग 2' और 'दायरा' जैसी फिल्में शामिल है। करीना कपूर के नेपोटिज्म को लेकर दिए बयान पर अपकी क्य राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
