बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan Birthday: करिश्मा कपूर ने बहन करीना पर लुटाया प्यार, सोहा ने भाभी को मजेदार अंदाज में किया विश

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 21, 2025, 08:48 PM IST

Kareena Kapoor Khan Birthday Wish: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज यानी 21 सितंबर को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सोहा अली खान (Soha Ali Khan), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के अलावा और भी स्टार्स ने विश किया।

Image

Image Source: Karishma kapoor-Soha Ali Khan Instagram

Kareena Kapoor Khan Birthday Wish: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 21 सितंबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर करीना कपूर को फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी विश करते नजर आए। किसी ने करीना कपूर की पुरानी तस्वीर शेयर की, तो किसी ने इस मौके पर एक्ट्रेस का पुराना वीडियो शेयर किया। सोहा अली खान (Soha Ali Khan), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) समेत कई स्टार्स ने एक्ट्रेस के लिए प्यारे-प्यारे पोस्ट लिखे। इन स्टार्स की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं किन-किन स्टार्स ने करीना कपूर को बर्थडे विश किया है।

सोहा अली खान ने लुटाया प्यार

एक्ट्रेस करीना कपूर के बर्थडे पर पोस्ट करते हुए खूब प्यार लुटाया है। सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सोहा अली खान और करीना कपूर साथ में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सोहा ने कैप्शन में लिखा 'तेरे बर्थडे पर, मैं अपनी इनर बेबो को चैनल करने की कोशिश कर रही हूं। तुझे प्यार करती हूं! करीना कपूर को हैप्पी बर्थडे।'

करिश्मा कपूर ने किया बहन को विश

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इस मौके पर बहन करीना कपूर के साथ एक अनसीन तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ लिखा 'बेस्ट सिस्टर, बेस्ट फ्रेंड्स हैप्पी बर्थडे।'

ननद सबा ने लिखी ये बात

करीना कपूर के बर्थडे पर ननद सबा अली खान ने कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में करीना कपूर और सबा की दोस्ती को देखने मिल रही है। इसके साथ सबा अली खान ने कैप्शन में खूब प्यार लुटाया है।

स्टार्स ने पोस्ट पर किए कमेंट्स

इन स्टार्स के अलावा करीना कपूर को और भी सितारों ने विश किया है। करीना कपूर के बर्थडे पर आप उन्हें किस अंदाज विश करना चाहते हैं। कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article