Takht Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। चंद दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच रणवीर सिंह की ठंडे बस्ते में चली गई मूवी तख्त को लेकर अपडेट सामने आया है। करण जौहर ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
करण जौहर ने फिल्म तख्त को लेकर कही ये बात
करण जौहर ने साल 2020 में अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त की घोषणा की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान जैसे बड़े सितारों का स्टार-कास्ट होने की बात थी। फिल्म को 2021 के अंत तक रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी और अन्य कारणों से यह कभी बनकर नहीं आई। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में करण जौहर ने साफ किया कि अभी तख्त को दोबारा बनाने या रिवाइव करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि तख्त की स्क्रिप्ट उनके करियर की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट्स में से एक है, जिसे सुमित रॉय ने लिखा है। करण ने कहा, 'मैं इसे अपनी जिंदगी में जरूर बनाऊंगा। यह मेरे करियर का सबसे अच्छा लिखा हुआ काम है।'
कभी खुशी कभी गम 2 को लेकर आया अपडेट
बताते चलें कि काफी समय से ये चर्चा हो रही थी कि करण जौहर फिल्म कभी खुशी कभी गम का दूसरा पार्ट बनाने वाले हैं। अब करण जौहर ने कभी खुशी कभी गम के पार्ट 2 की अफवाहों पर भी विराम लगाया। उन्होंने कहा कि कभी खुशी कभी गम कभी नहीं बनेगी। कारण बताते हुए करण बोले, कभी खुशी कभी गममें जो नॉस्टैल्जिया है, उसे छेड़ना मुसीबत मोल लेना होगा। यह फिल्म अपनी जगह पर परफेक्ट है। सीक्वल बनाने से सिर्फ नुकसान होगा।' फिलहाल करण जौहर नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं, लेकिन तख्त और K3G 2 को लेकर कोई प्लान नहीं है।
