बॉलीवुड

मुंबई पुलिस के साथ सेफ फील करता हूं...कैफे के बाहर हुई फ़ायरिंग पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Kapil Sharma talk about Cafe Firing in Canada: कपिल शर्मा ने अपने कैफे के बाहर हुए फ़ायरिंग केस पर चुप्पी तोड़ी है। उनके कैफे के बाहर लगातार तीन बार गोलियां चलाई जा चुकी हैं। अब जाकर कपिल ने बताया कि असल में क्या हुआ था और यह मामला कैसे सुलझा।

Image

Kapil Sharma talk about Cafe Firing in Canada

Kapil Sharma talk about Cafe Firing in Canada: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) अपनी अपकमिंग मूवी 'किस-किस को प्यार करूं 2' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये कॉमेडी मूवी जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इससे पहले कपिल शर्मा अपने कैफे के बाहर हुई फ़ायरिंग के चलते भी चर्चा में आ गए थे। दरअसल इस साल की शुरुआत में कनाडा के वैंकूवर में उनके कैफे के बाहर फायरिंग हुई थी । अब लंबे समय बाद कपिल शर्मा ने इस घटना पर पहली बार खुलकर बात की है। बुधवार, 26 नवंबर को अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कपिल ने इस हमले से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं।

“तीन राउंड फायरिंग हुई थी”

घटना को याद करते हुए कपिल ने बताया कि उनके कैफे के बाहर करीब तीन बार गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में स्थानीय पुलिस के पास कार्रवाई करने की कुछ लिमिट तक परमिशन थीं, लेकिन मामला बढ़ने के बाद यह फेडरल गवर्नमेंट के पास गया। कपिल ने कहा, यह मुद्दा कनाडा की पार्लियामेंट तक पहुंच गया था। कई लोगों ने मुझे फोन करके बताया कि उस इलाके में पहले भी काफी घटनाएं हुई थीं, लेकिन जब मेरे कैफे में गोली चली तो खबर ज्यादा हाईलाइट हो गई। अब वहां की पुलिस और प्रशासन हालात सुधारने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।”

मुंबई को बताया सुरक्षित

कपिल शर्मा ने मुंबई में अपनी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता न होने की बात कही। उन्होंने साफ कहा कि वह अपने शहर और देश में हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं। कपिल बोले, मैं मुंबई और भारत में कभी असुरक्षित महसूस नहीं करता। वहां (कनाडा) वाले लोगों के पास मुंबई जैसी पुलिस नहीं है।”

चार महीने में तीसरा हमला

पिछले महीने कनाडा के सरे इलाके में कपिल के कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई थी। इसकी ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े सदस्यों ने ली थी। बताया गया कि यह चार महीनों के भीतर तीसरा हमला था।

वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर कपिल के फैंस काफी उत्साहित हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article