Kangana Ranaut on Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आज उनकी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज हो गई। फिल्म को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे है। 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत ने दमदार एक्टिंग की है। इस बीच कंगना रनौत ने बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बात की है। कंगना ने दीपिका को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए है। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-'लोग मुझे मैसेज नहीं करते' फिल्म इंडस्ट्री पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, फ्लॉप मूवी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी)
कंगना रनौत ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस और उनकी विरासत पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर दौर की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस होती हैं, जिन्हें कभी रिप्लेस नहीं किया जा सकता। खास बात यह रही कि कंगना ने दीपिका पादुकोण का नाम लेते हुए कहा कि उनकी जगह भी कोई नहीं ले सकता। कंगना ने कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि एक्ट्रेसेस आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेस का उदाहरण देते हुए कहा कि हर दौर का एक अलग चेहरा होता है और उसकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता। कंगना ने कहा कि जैसे दूसरी मीना कुमारी या माधुरी दीक्षित नहीं हो सकतीं, वैसे ही दूसरी दीपिका पादुकोण भी नहीं हो सकतीं।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी 'भारत भाग्य विधाता'
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को दुनिया भर में रिलीज हो गई है हालांकि ये फिल्म पहले खास ओपनिंग लेने में कामयाब नहीं रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' पहले दिन दुनिया भर में यह 3 करोड़ रुपये से कम की ओपनिंग ले पाएगी। बाकी यह पूरी तरह से वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करती है। वैसे फिल्म की कहानी नई है और लोगों को पसंद आ सकती है।
