बॉलीवुड

बड़े पर्दे को छोड़ राजनीति की कुर्सी संभालेगी Kangana Ranaut, इस पार्टी की बनेगी उम्मीदवार

Kangana Ranaut in Politics: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत जल्द ही सिनेमाघर से राजनीति में कदम रखने जा रही है। वह बड़े पर्दे को छोड़कर कुर्सी की कमान संभाल सकती है। खबरें तेज हैं कि कंगना बीजेपी टिकट से अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।

Image

Kangana Ranaut in Politics

Kangana Ranaut in Politics: बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत( Kangana Ranaut) इन दिनों राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार है। वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है। खबरे तेज है कि तेजस एक्ट्रेस कंगना रनौत अगले साल बीजेपी की टिकट से राजनीति में कदम रखने वाली है। इन खबरों पर कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने भी बयान दिया है।

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत जल्द ही सिनेमाघर से राजनीति में कदम रखने जा रही है। वह बड़े पर्दे को छोड़कर कुर्सी की कमान संभाल सकती है। खबरें तेज हैं कि कंगना बीजेपी टिकट से अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। हालांकि कंगना ने अभी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके पापा अमरदीप रनौत ने कहा था कि कंगना अगर चुनाव लड़ती है तो वह बीजेपी की टिकट से ही चुनाव लड़ेगी। वह कहाँ से चुनाव लड़ने वाली है अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। अभी हाल ही में कंगना ने बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में भी शिरकत की थी. वहीं, दो दिन पहले ही कंगना ने कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी. जिसके बाद से ही कंगना के चुनाव लड़ने की खबरें तेज थी। बता दें कि कंगना मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी या चंडीगढ़ से, इस पर अभी भी बातचीत चल रही है.

कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि वह भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से अगले लोकसभा चुनाव में भाग ले सकती हैं। उन्होंने ये दावे गुजरात दौरे के दौरान तब किए जब अभिनेत्री ने श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के मंदिरों में प्रार्थना की। जब पत्रकारों ने उनसे अगले लोकसभा चुनाव में भाग लेने के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "श्री कृष्ण की कृपा रहेगी तो लड़ेंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article