बॉलीवुड

Karan Johar के बाद Kangana Ranaut ने मीडिया वालों को बनाया निशाना, बोली 'बॉलीवुड माफियाओं से सवाल...'

Kangana Ranaut targets media: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत कुछ देर पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। कंगना रनौत इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू पर दिए रिएक्शन की वजह से चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने एयरपोर्ट पर मीडियावालों से सवाल पूछा कि वो मूवी माफिया गैंग से सख्त सवाल क्यों नहीं पूछते हैं?

Image

Karan Johar के बाद Kangana Ranaut ने मीडिया वालों को बनाया निशाना, बोली 'बॉलीवुड माफियाओं से सवाल...'

Kangana Ranaut targets media: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने बीते दिनों ही प्रियंका चोपड़ा के बयान पर रिएक्ट करते हुए करण जौहर को घेरने की कोशिश की है। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड में कुछ लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था और उनकी वजह से उन्हें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना मुश्किल होने लगा था। इन लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को इस कदर परेशान कर दिया था कि देसी गर्ल को विदेश में काम तलाशना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद से ही कंगना रनौत बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर को घेर रही हैं। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में साफ तौर पर करण जौहर का नाम लिया और कहा कि उनकी वजह से ही प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड जाना पड़ा। कुछ देर पहले कंगना रनौत मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, जहां उन्होंने मीडियावालों पर निशाना साधा। कंगना रनौत ने मीडियावालों से कहा कि वो बॉलीवुड माफिया गैंग से सख्त सवाल नहीं पूछते हैं।

कंगना रनौत वायरल हुए वीडियो में बोलती दिख रही हैं, 'काफी चालाक हो आप लोग... बॉलीवुड माफिया की कंट्रोवर्सी हो तो कोई सवाल नहीं पूछेगा लेकिन मेरी कंट्रोवर्सी हो तो ऐसे चिल्लाते हैं। काफी चालाक हो आप...'

बता दें यह पहला मौका नहीं है जब कंगना रनौत मीडियावालों को बॉलीवुड गैंग का नाम लेकर घेरती दिखी हैं। इससे पहले भी कई दफा उन्होंने मीडियावालों को घेरने की कोशिश की है। अदाकारा कंगना रनौत की खास बात यही है कि वो हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलती हैं। अगर उन्हें कुछ गलत नजर आते है तो वो चुपन नहीं रहती हैं। कंगना रनौत ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उन्हें इंडस्ट्री में मुंहफट क्यों कहा जाता हैय़

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article