बॉलीवुड

Kangana Ranaut 2024 में चंडीगढ़ की सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, लेंगी एक्ट्रेस किरण खेर की जगह!

Kangana Ranaut Break Silence On Contesting 2024 Loksabha Election: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि वह राजनीति में पैर पसारने की कोशिश कर रही हैं। वहीं उनकी एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया कि वह 2024 में चंडीगढ़ की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

Image

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत!

Kangana Ranaut Break Silence On Contesting 2024 Loksabha Election: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने बेबाक अंदाज के कारण फिल्मीदुनिया में खूब जगह बनाई है। एक्ट्रेस की फिल्में भले ही लगातार फ्लॉप हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सुर्खियां बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कंगना रनौत को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में हाथ आजमाना चाहती हैं। वहीं अब उनसे जुड़ा एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया कि कंगना रनौत चंडीगढ़ की सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से जुड़े वायरल पोस्टर में साफ बताया गया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की सीट से किरण खेर की जगह कंगना रनौत को उतार सकती है। फोटो में एक्ट्रेस भी हाथ जोड़े नजर आईं। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोगों के बीच खलबली मच गई। हालांकि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए फैंस की अटकलों पर विराम लगा दिया। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई स्टोरी में लिखा, "मेरे रिश्तेदार और दोस्त भी मुझे ये भेज रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ये हेडलाइन मेरी बात है। लेकिन ये हेडलाइन मेरे विचार नहीं बल्कि केवल अनुमान है।"

बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को अक्सर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते देखा जाता है। उनके इस रवैये को लेकर लोगों ने अनुमान लगाया था कि वह राजनीति में कदम रखना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने खुद राजनीति में करियर बनाने पर कहा था, "लोगों को लगता है कि मैं चीजें राजनीति में जाने के लिए कहती हूं। मैं एक पक्की देशभक्त हूं और अपनी जिंदगी के साथ खुश हूं। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article