Queen 2 Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आई थी। फिल्म में कंगना रनौत ने मस्त एक्टिंग की लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। अब कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए तैयारी कर रही है। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म क्वीन 2 (Queen 2) में नजर आने वाली है। हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बीच फिल्म क्वीन 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म क्वीन 2 रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग, सामने आई क्यूट PIC)

विवादों में फंस गई क्वीन 2 (pic credit-queen 2 movie)
विवादों में फंस गई क्वीन 2
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का दावा है कि 'क्वीन 2' बिना उनकी मंजूरी के बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि फैंटम स्टूडियोज ने इस मामले को बातचीत से सुलझाने के लिए कई बार जियोस्टार से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फैंटम स्टूडियोज के पास 'क्वीन' फिल्म के 50 प्रतिशत राइट्स हैं, जिनमें सीक्वल बनाने का अधिकार भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि उसने अब तक किसी भी सीक्वल, रीमेक या दूसरी कहानी बनाने की अनुमति नहीं दी है।
क्वीन को लोगों ने दिया था प्यार
बताते चलें कि कि कंगना रनौत की मूवी 'क्वीन' का निर्माण पहले फैंटम फिल्म्स ने किया था। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। साल 2013 में रिलीज हुई 'क्वीन' की कहानी रानी नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका मंगेतर शादी से पहले उसे छोड़ देता है। इसके बाद रानी अकेले ही अपने हनीमून पर निकल जाती है। क्वीन के बाद अब सभी की नजरें क्वीन 2 पर टिकी हुई है।
