बॉलीवुड

CISF कॉन्स्टेबल का सपोर्ट करने वालों पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं- 'तो फिर मर्डर और रेप भी सही होगा?'

Kangana Ranaut Reacts to Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में मंडी लोकसभा सीट से जीतने के बाद सांसद बन गई हैं। हालांकि सासंद बनते ही कंगना पर एक CISF की महिला कॉन्सटेबल ने थप्पड़ मारते हुए हमला कर दिया है। जिसके बाद अब कंगना ने उन लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है जो उस कॉन्सटेबल का समर्थन कर रहे हैं।

Image

Kangana Ranaut Reacts to CISF Constable

Kangana Ranaut Reacts on CISF Constable: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी विवाद के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना रनौत हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Results 2024) की वजह से सुर्खियों में थीं, उन्होंने मंडी लोकसभा सीट से जीतने के बाद अपने विरोधियों का मुंह चुप करवा दिया है। हालांकि सासंद बनते ही कंगना पर एक CISF की महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारते हुए हमला कर दिया है। कंगना रनौत पर यह हमला उस समय हुआ जब में देश की संसद की ओर जा रही थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

जिसके बाद अब कंगना ने उन लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है जो उस कॉन्सटेबल का समर्थन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां कई लोग कंगना का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ एक्ट्रेस का मजाक उड़ाकर चुटकी भी ले रहे हैं। ऐसे कुछ ही सितारे हैं जिन्होंने कंगना रनौत का खुलकर सपोर्ट किया है। आइए अब कंगना के बयान पर एक नजर डालते हैं।

क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हर बलात्कारी, हत्यारा या चोर अपराध तब ही करता है तब उसके पीछे एक मजबूद धारणा होती है।शारीरिक, साइकोलॉजिकल या आर्थिक कारण इसके पीछे जरूर होता है। कोई भी अपराध बिना किसी कारण के नहीं होता, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। याद रखें कि अगर आप किसी के पर्सनल स्पेस में घुसने, बिना अनुमती के उन्हें छूने और उन पर हमला करने की बात का सपोर्ट करते हैं, तो आप फिर रेप या मर्डर से भी सहमत होंगे, क्योंकि यह तो पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।’

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article